सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

FAQs
टेस्ट का विवरण (Details of the Test)

NST, NEXT IAS की एक पहल है, जिसका उद्देश्य उन मेधावी सिविल सेवा अभ्यर्थियों का समर्थन करना है, जो प्रतिकूल वित्तीय परिस्थितियों के कारण यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के लिए संस्थागत मार्गदर्शन प्राप्त करने में असमर्थ हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हमारे समान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स पर 100% तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सीएसई 2025 के लिए NST 15 अक्टूबर (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे) को आयोजित किया जा रहा है। अन्य प्रासंगिक तिथियां इस प्रकार हैं:

पंजीकरण की स्थिति प्रारम्भ
पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2023 (रात्रि 11:59 बजे)
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 12 अक्टूबर 2023 (दोपहर 12:00 बजे से)
परीक्षा की तारीख 15 अक्टूबर 2023 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
परिणाम की घोषणा 23 अक्टूबर 2023 (शाम 5:00 बजे)

वे अभ्यर्थी जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, NST में उपस्थित होने के पात्र है।

NST पूरे भारत के 55 शहरों में ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा।

नहीं, NST को केवल ऑफ़लाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

55 शहरों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें, जहां NST आयोजित किया जाएगा।

  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के 100 प्रश्न होंगे। 70 प्रश्न सामान्य अध्ययन से होंगे, और शेष 30 प्रश्न एप्टीट्यूड सेक्शन (Aptitude section) से होंगे। एप्टीट्यूड सेक्शन (Aptitude section)
  • निम्नलिखित भागों में विभाजित होगा, (अ) पठन-बोधगम्यता (रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन) के 15 प्रश्न, (ब) लॉजिकल रीजनिंग के 10 प्रश्न, (स) मात्रात्मक योग्यता (Quantitative aptitude)के 5 प्रश्न।
विषय पाठ्यक्रम
सामान्य अध्ययन
  1. इतिहास (प्राचीन भारतीय इतिहास, मध्यकालीन भारतीय इतिहास और आधुनिक भारतीय इतिहास)
  2. भारतीय एवं विश्व भूगोल
  3. भारतीय राजव्यवस्था
  4. आर्थिक एवं सामाजिक विकास
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
अभिक्षमता
  1. पठन-बोधगम्यता (रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन): बुनियादी समझ कौशल
  2. तार्किक कौशल: कोडिंग और डिकोडिंग, दिशा-बोध, सिलोगिज़्म, गैर-मौखिक तर्क, संख्या श्रृंखला
  3. मात्रात्मक योग्यता: संख्या श्रृंखला, संभाव्यता, क्रमचय और संचय, अंकगणित - समय, गति और दूरी, लाभ-हानि, डेटा पर्याप्तता।

सामान्य अध्ययन के प्रश्न कक्षा 12वीं के स्तर के होंगे, और एप्टीट्यूड सेक्शन (Aptitude section) के प्रश्न कक्षा 10वीं के स्तर के होंगे।

  • सामान्य अध्ययन की तैयारी के लिए छात्र NST अध्ययन किट (यहां क्लिक करें) का संदर्भ ले सकते हैं।
  • एप्टीट्यूड सेक्शन (Aptitude section) की तैयारी के लिए, छात्र इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी बुनियादी अध्ययन संसाधन को संदर्भित कर सकते हैं। प्रश्न कक्षा 10वीं के बुनियादी स्तर के होंगे।
  • NST की तैयारी के विषय में छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए नियमित ज़ूम-सत्र (Zoom sessions) भी आयोजित किए जाएंगे।
छात्रवृत्ति विवरण (Scholarship Details)

वर्ग ऑफ़लाइन पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन शुल्क के संदर्भ में छात्रवृत्ति % लाइव/ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन शुल्क के संदर्भ में छात्रवृत्ति %
100% 75%
75% 50%
50% 25%
25% 10%
10% 5%

छात्रवृत्ति केवल NEXT IAS के निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध है:
  • दिल्ली केंद्र: सीएसई (CSE) 2025 के लिए सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन पाठ्यक्रम अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में।
  • जयपुर केंद्र: सीएसई (CSE) 2025 के लिए सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन पाठ्यक्रम अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में।
  • भोपाल केंद्र: सीएसई (CSE) 2025 के लिए सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन पाठ्यक्रम केवल अंग्रेजी माध्यम में।

NST छात्रवृत्ति सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन पाठ्यक्रम के ऑफलाइन और लाइव-ऑनलाइन दोनों संस्करणों के लिए उपलब्ध है।

शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र 31 जुलाई 2024 तक किसी भी सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा फाउंडेशन बैच में प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन अपनी सीट आरक्षित करने के लिए आपको एक अस्थायी समय सीमा से पहले मामूली पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

छात्रवृत्ति ट्यूशन फीस पर लागू होगी। ट्यूशन शुल्क का तात्पर्य प्रवेश शुल्क और पुस्तक शुल्क को छोड़कर शेष शुल्क से है।

नहीं, NST छात्रवृत्ति गैर-हस्तांतरणीय है और केवल वही छात्र इसका लाभ ले सकते है जिन्हें छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है।

शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र सीएसई 2025 के लिए किसी भी सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक सह मुख्य परीक्षा फाउंडेशन बैच में प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन अपनी सीट आरक्षित करने के लिए आपको एक अस्थायी समय सीमा से पहले मामूली पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process)

  • https://nst.nextias.com पर जाएं।
  • NST ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • प्रवेश पत्र 12 अक्टूबर 2023 (दोपहर 12:00 बजे से) से उपलब्ध होंगे। आप अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का प्रयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपका परीक्षा केंद्र प्रवेश पत्र पर दिया जाएगा।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान प्रमाण के साथ प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

NST के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2023 (रात्रि 11:59 बजे) है।

नहीं। परीक्षा के दिन पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रों को NST के लिए उपस्थित होने के लिए 7 अक्टूबर 2023 (रात्रि 11:59 बजे) से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

NST के लिए पंजीकरण शुल्क ₹ 100, भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

  • ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों पर भेजा जाता है। कृपया दोनों को चेक करें, जिसमें आपके ईमेल का स्पैम फ़ोल्डर भी शामिल है।
  • यदि आपको दोनों स्थानों पर ओटीपी नहीं मिल रहा है, तो 'ओटीपी को पुनः भेजें' बटन पर क्लिक करें।"
  • यदि आप अभी भी ओटीपी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया आगे की सहायता के लिए nst@nextias.com पर हमसे संपर्क करें।

सफल पंजीकरण के पश्चात् अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक पुष्टिकरण ईमेल भेजा जाएगा।

कृपया अपने स्पैम फोल्डर को चेक करें। यदि आपको अभी भी पुष्टिकरण ईमेल नहीं मिल रहा है, तो कृपया हमें अपनी भुगतान रसीद के साथ nst@nextias.com पर मेल करें। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको पुष्टिकरण मेल प्राप्त हो सके।

पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात् फॉर्म में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, जिन अभ्यार्थियों की समस्या वास्तविक हैं, वे nst@nextias.com पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रवेश-पत्र 12 अक्टूबर 2023 (दोपहर 12:00 बजे से) से उपलब्ध होंगे। आप अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

नहीं, पंजीकरण शुल्क ₹ 100, नॉन-रिफंडेबल है।
नोट : छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा (NST) से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के विषय में nst@nextias.com पर ईमेल कर सकते है या + 91-80813-00200 पर हम से संपर्क कर सकते है।